श्रीनगर, जून 26 -- कीर्तिनगर की नवनियुक्त उपजिलाधिकारी नीतू चावला के पदभार संभालने पर भाजपाईयों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश स्तरीय नेताओं का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कीर्तिनगर में उपजिलाधिकारी की स्थायी नियुक्ति होने से अब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही लोगों को तहसील स्तर के कामकाज के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मौके पर आभार प्रकट करने वालों में विनोद सिंह रावत, डा. उत्तम सिंह भंडारी, राम सिंह मेहरा, राम सिंह बुटोला, आंचला नेगी, रामलाल नौटियाल, संतोष मेहता, अवतार मेहरा, मोहन सिंह, कल्पना कठैत, जय सिंह कठैत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.