श्रीनगर, नवम्बर 30 -- विकासखंड कीर्तिनगर में क्षेत्र पंचायत की विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को मनोनीत किया गया है। विकासखंड में विभिन्न कार्यों को संपादित कराने के लिए प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख को सभापति मनोनीत करके छह समितियों की घोषणा भी की गई है। कीर्तिनगर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अचला खन्डेवाल की अध्यक्षता में छह समितियों का गठन कर घोषणा की गई।नियोजन समिति में ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर अचला खंडेवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट मनोज जोशी, सुरेंद्र जायड़ा, बीना देवी, बबीता देवी, सरोजनी देवी को सदस्य बनाया गया, जबकि प्रशासनिक समिति में ब्लॉक प्रमुख अचला खन्डेवाल, सुमन नौटियाल, मुकेश सिंह, अवतार सिंह, अनीता देवी, आरती, निर्मांण समिति में मनोज जोशी, सुशील चंद मैठाणी, अनीता देवी, अजंली देवी, मकान लाल, विजय मोहन, कुसुम देवी, ...