दरभंगा, फरवरी 22 -- दरभंगा। दरभंगा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कीर्तन सभा में मिथिला की लोक-आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। एक दर्जन से अधिक गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। कीर्तन मंडलियों ने दोपहर लगभग दो बजे से अपनी प्रस्तुति शुरू की। मंडलियों ने क्रमवार मंच संभाला और देर शाम तक भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मंजीरा और हरिनाम संकीर्तन की स्वर-लहरियों से श्रोता भाव-विभोर होते रहे। महोत्सव के अध्यक्ष, महासचिव एवं पूर्व अध्यक्ष ने सभी कीर्तन मंडलियों का पाग और चादर से सम्मान किया। मौके पर महासचिव रौशन कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.