गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आगामी होली पर्व के उपलक्ष्य में "होली के रंग, श्याम बाबा के संग" कीर्तन संध्या का आयोजन वैष्णवी लॉन, सिविल लाइंस में किया गया। कीर्तन संध्या में मुख्य अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव थे। शाखा अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि कीर्तन सुनकर श्याम बाबा के भक्त भक्ति के रस में डूब गए। मंच के सभी सदस्य एवं आए हुए श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के साथ होली के रंगों का आनंद लेते हुए उत्सव को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार और उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि कोलकाता से भजन गायक संजय शर्मा व उनकी टीम ने मधुर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष युवा नवीन पालड़ीवाल, सचिव अंकित गाड़ियां, महामंत्री पंकज अग्रवाल, सहायक मंत्री नीरज जालान, उपाध्यक्ष दुर्गेश बजाज...