बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी द्वारा साहिबे कमाल धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश गुरु पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ गुरुद्वारा लोटनपुरा में मनाया गया। प्रकाश गुरु पर्व पर शाम को विशेष कीर्तन दरबार शुरू हुआ। कीर्तन की शुरुआत बेबी नानकी कीर्तनी जत्थे की बच्चियों ने की। इसके बाद सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन किया। सरदार गुरदीप सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर संक्षिप्त इतिहास सभी संगत को कथा के माध्यम से बताया। ज्ञानी सरदार सत्येंद्र सिंह द्वारा अरदास की समाप्ति के बाद गुरु की संगत को लंगर छकाया। गुरुद्वारा लोटनपुरा के प्रधान चंद्रपाल ने संगत का धन्यवाद करते हुये विशेष कीर्तन दरबार का समापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.