नई दिल्ली, मार्च 16 -- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने कैंसर की बीमारी को लेकर सुर्खियों में हैं। हिना ने पिछले साल अपने ब्रेस्ट कैंसर होने की बात का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया था। इसी बीच अब हिना खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर कीमोथेरेपी से उनके शरीर पर हुए साइड इफेक्ट को दिखाया है। इस तस्वीर को देखकर फैंस की चिंता फिर से एक बार बढ़ गई है।लोग मेरे नाखूनों के बारे में पूछ रहे हैं दरअसल, हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नाखूनों की एक क्लोज-अप तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि कीमोथेरेपी की वजह से उनके नाखूनों का रंग बदल गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा-'ठीक है, आप में से बहुत से लोग मेरे नाखूनों के बारे में पूछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.