अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- ट्रैफिक पुलिस के जवान ने ईमानदारी का परिचय दिया है। पुलिस के मुताबिक यातायात पुलिस जवान हरीश तिरुवा को टैक्सी स्टैंड के पास एक कीमती मोबाइल गिरा हुआ मिला। जवान ने आसपास के लोगों से मोबाइल के बारे में जानकारी जुटाई। बाद में पता चला कि मोबाइल किसी राहुल नाम के युवक का है। जवान ने युवक को मौके पर बुलाकर मोबाइल लौटाया। युवक ने जवान का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...