जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- जमशेदपुर के कीताडीह स्थित साउथ सेटलमेंट मोहर्रम इमामबाड़ा मैदान को रेलवे द्वारा चहारदीवारी देकर घेरने के प्रयास का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से सामाजिक, धार्मिक और खेलकूद गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है और इसे जबरन घेरना जनभावनाओं के खिलाफ है।साउथ ईस्टर्न रेलवे मुहर्रम अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसधारी शेख सलाउद्दीन ने बताया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण इसी मैदान से हर वर्ष मुहर्रम का अखाड़ा निकाला जाता है। इसके अलावा ख्वाजा साहब का उर्स भी इसी मैदान में आयोजित होता है। साथ ही शादी-विवाह, खेलकूद और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी इस मैदान का नियमित उपयोग किया जाता रहा है। स्थानीय मोहर्रम कमेटी ने रेलवे की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उसको वास्...