जमशेदपुर, जनवरी 4 -- टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड स्थित 27 लीजधारी दुकानों को बचाने के लिए दुकानदार हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। दुकानदारों का एक समूह चक्रधरपुर में डीआरएम से भी मिला था, ताकि दुकान खाली करने के लिए और समय मिल सके, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। क्षेत्र के भाजपा नेता भी टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग से मिले, पर वहां से भी सकारात्मक जवाब नहीं आया। अब दुकानदार हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। मालूम हो कि रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए जमीन की जरूरत है। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने कीताडीह रोड की 27 दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस के बाद चार दुकानदारों ने दुकान खाली कर दी है, जबकि दो दुकानें पहले से बंद हैं। रेलवे ने साउथ सेटलमेंट एरिया के पांच दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया है। इसके अलावा ट्रैफिक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.