मैनपुरी, सितम्बर 26 -- कुरावली। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हरदत में कीड़े के काटने से किसान की मौत हो गई। मौत की पुष्टि जिला अस्पताल में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम नगला हरदत निवासी 75 वर्षीय रामऔतार पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार सुबह के समय खेतों पर गए थे। तभी उन्हें एक कीड़े ने काट लिया। जब किसान की हालत बिगड़ी तो परिजन आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कुछ देर उपचार चलने के बाद किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के भतीजे गौरव ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.