आगरा, अप्रैल 30 -- आगरा रेल मंडल के कीठम-फरह सेक्शन में फाटक सं.-515 पर रेलवे अनुरक्षण का कार्य करेगा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अनुरक्षण का काम एक से छह मई तक किया जाएगा। फाटक एक मई की सुबह 6 बजे बंद होगा और छह मई की शाम 6 बजे खुलेगा। काम के दौरान फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। गेट बंद रहने के दौरान सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक सं.-514 और आरयूबी नं. 516 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.