सीतामढ़ी, दिसम्बर 8 -- सीतामढ़ी। जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग ने लाभकारी योजना का ऐलान किया है। अब फसलों पर किए जाने वाले कीट नियंत्रण के लिए पेस्टिसाइड और विटामिन के छिड़काव पर विभाग 50 प्रतिशत का अनुदान देगा। यह योजना जैविक और रासायनिक दोनों तरह के कीटनाशकों के उपयोग करने वाले किसानों को फायदा पहुंचाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार के अनुसार किसान अपनी आवश्यकता और फसलों की स्थिति के हिसाब से जैविक कीटनाशक या रासायनिक कीटनाशक दोनों में से किसी का भी छिड़काव कर सकते हैं। दोनों श्रेणियों को योजना में शामिल किया गया है। जिससे किसानों के पास सुरक्षित और प्रभावी विकल्प उपलब्ध रहें। विभाग का मानना है कि समय पर कीटनाशक और विटामिन का छिड़काव फसल को मजबूत बनाता है और कीटों के हमले का असर कम करता है। किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य : अनुदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.