गाज़ियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद। कृषि विभाग ने ग्रीष्मकालीन कीट नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस मौसम में फसलों में कीट लगने और खरपतवार की अधिक होती है। इसके नियंत्रण के लिए किसानों को खेतों पर बनी मेड़ों की सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा खेतों की गहरी जुताई करनी चाहिए। इससे खेतों में उगी खरपतवार और फसल अवशेष मिट्टी में दबाकर सड़ जाते हैं। इससे मृदा में जीवांश की मात्रा बढ़ती है। मृदा के अंदर खेतों में छिपे हुए कीट जैसे दीमक, सफेद गिंडार, बीटल, मेगट के अंडे और लार्वा गहरी जुताई से नष्ट हो जाते हैं। साथ ही, खरपतवार और जंगली घास भी नष्ट हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.