गुमला, फरवरी 21 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के किता निवासी 30 वर्षीय बंधन उरांव द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बंधन की पत्नी ने बताया कि गुरुवार शाम पति नशे की हालत में घर आया था। किसी बात को लेकर डांटने पर वह नाराज हो गया और आवेश में आकर घर में रखी दवा का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होते देख परिजन रात में निजी वाहन से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर असीम मिंज ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...