औरैया, फरवरी 5 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सेऊपर में घर के अंदर कहासुनी के बाद एक युवती ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सेऊपर निवासी शुभि पुत्री महेश चंद्र का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। इसी दौरान युवती ने आवेश में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। चिकित्सकों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिचौली रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है...