कन्नौज, फरवरी 2 -- कन्नौज। जेल भिजवाने की धमकी और पत्नी की प्रताड़ना से आहत युवक ने जहरीली दवा निगल ली। इलाज के दौरान 26 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने पत्नी व सास सहित ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सठियापुर निवासी राकेश के पुत्र अभिषेक का विवाह उन्नाव जिले की बांगरमऊ कोतवाली अन्तर्गत नेहा के साथ हुआ था। राकेश का आरोप है कि नेहा पहले से ही विवाहित है और उसकी आठ साल की पुत्री है। बताया कि शादी के सात महीने बाद भी नेहा ससुराल नहीं आई और एक बार आई तो ससुराल से जेवर लेकर मायके वापस चली गई। एक साल बाद भी जब वह नहीं आई तो परिवार न्यायालय में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। आरोप लगाया कि 23 जनवरी को नेहा मां के साथ ससुराल आई और यहां विवाद करते हुए पुलिस बुलाकर पति अभिषेक को जेल भिजवाने की ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.