चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- मनोहरपुर। ढीपा निवासी 24 वर्षीय युवक लालमोहन महतो ने गुरुवार की सुबह कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि लालमोहन ने गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे घर में रखे कीटनाशक उस समय पी लिया जब वह कमरे में अकेला था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने बताया उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.