प्रयागराज, जनवरी 13 -- जार्जटाउन थाना क्षेत्र के मालवीय रोड निवासी 30 वर्षीय अर्पणा सिंह ने मंगलवार सुबह कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में पिता हरिहरनाथ सिंह ने बताया कि बेटी अर्पणा लंबे समय से बीमार थी। इस कारण उसकी अभी तक शादी नहीं हो सकी थी। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण वह अचानक घर से बाहर चली जाती थी। परिवार के सदस्य मंगलवार सुबह अपने अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान अर्पणा ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ निगल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...