चाईबासा, मई 28 -- चाईबासा। चक्रघरपुर के उलीडीह गांव निवासी 41 वर्षीय शांति बोदरा की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। उसे कीटनाशक दवा पीने से और स्थिति गंभीर होने से शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात में किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था, उसी गुस्से से घर में रखें कीटनाशक दवा को पी लिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर होगी। उसे घटनास्थल से उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाइबासा रेफर कर दिया ।इलाज के दौरान मंगलवार की रात में उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.