भागलपुर, जनवरी 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। घोघा के ओलपुरा की रहने वाली एक महिला ने कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली। मायागंज अस्पताल में शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका दुलारी देवी (40) ओलपुरा निवासी विनोद तांती की पत्नी थी। विनोद उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता है। पति कुछ दिन पहले ही परदेस से वापस लौटा है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए विनोद का इंतजार किया जा रहा है। घटना शनिवार की दोपहर की है। मृतका के बेटे करण ने कीटनाशक दवा खाने के बाद मां को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दुलारी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। करण ने बताया कि मैं दोपहर में मजदूरी कर घर लौटा तो मां बेसुध पड़ी थी। उसके मुंह से दुर्गंध आ रहा था। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद मां को मायागंज रेफर कर दिया गया। महिला को दो बेटी और दो बेटा है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.