गढ़वा, फरवरी 9 -- भवनाथपुर। खरौंधी थाना अंतर्गत कुपा गांव निवासी किशुन भुइयां की 18 वर्षीया पुत्री किरण कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीरावस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक को बताया कि उसने बाजार से कीटनाशक खरीदकर खाई है। परिजनों ने बताया युवती की शादी तय हुई है। दो माह बाद शादी होना निश्चित हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...