झांसी, नवम्बर 25 -- उल्दन थाना क्षेत्र में दर्द-विदाकर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चिमदवारा टपरियन में शादी के तीन साल बाद महिला ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव कमरे में मिलने से कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर बेटी को मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र के गांव हेबतपुरा निवासी दयाशंकर की बेटी पिंकी (25) की शादी 2022 को 9 फरवरी को उल्दन के गांव चिमदवारा टपरियन के मुरारी लाल कुशवाहा साथ हुई थी। बीती देर रात पति बाहर काम करने गया था। घर पर सास, ससुर, देवर दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी पिंकी उठी और अंदर के कमरे में गई। वहां उसने कीटनाशक भारी मात्रा पी लिया। देर रात जब परिजन उठे तो वह बेसुध पड़ी थी। जिसे देख घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग एकत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.