बांका, दिसम्बर 1 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के राता पंचायत के वार्ड संख्या-06 कानीमोह गांव से बासा तक करीब 700 मीटर लंबे कच्ची ग्रामीण पथ में कीचड़ भरे रहने से यहां के ग्रामीण परेशान हैं। पूरे पथ में कीचड़ रहने से बच्चे यहां से 2 किलोमीटर दूर पुरानी राता गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र नहीं जा सकते हैं। बरसात के दिनों में तो पूरे पथ में कीचड़ भरे रहने से आवागमन बंद हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कानीमोह बासा पर बसे ग्रामीण तो बर्षा के दिनों में घर में कैद हो जाते हैं। ग्रामीण विलास सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रहलाद सिंह, उमेश सिंह, जय कृष्ण सिंह, रासबिहारी सिंह, कपिल देव सिंह, मंटू सिंह, गोपाल सिंह, नवाब सिंह आदि ने बताया कि कानीमोह गांव का आंगनबाड़ी केंद्र पुरानी राता गांव के कदवारा टोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.