श्रीनगर, जुलाई 31 -- नगर निगम श्रीनगर के नर्सरी रोड पर बने अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड से आने वाली दुर्गन्ध एवं बदहाल स्थिति में संचालित मार्ग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। विरोध स्वरूप स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड से कचरा ले जा रहे निगम के वाहनों को मौके पर ही रोक दिया। इस दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द मार्ग को सुदृढ़ करने और कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से निजात दिलाने की मांग की। स्थानीय निवासी जय लाल, आनंद सिंह भंडारी, दिनेश चौहान ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़क मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कहा कि बरसात होने पर सारा गंदा पानी लोगों के घरों के अंदर घुस रहा है,जिससे कई लोग घरों को खाली कर अन्य जगह शिफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.