मिर्जापुर, अगस्त 30 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । विकास खंड कोन के देव परवा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह कीचड़ युक्त रोड पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए । प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि कोल्हुवा कंपनी घाट मार्ग से देव परवा गांव मार्ग पर करीब 500 मीटर रोड गड्ढे में तब्दील हो गई है l बरसात में दो फुट पानी जमा हो गया है l प्रतिदिन हजारों की संख्या ग्रामीणों का आना-जाना रहता है l कीचड़ युक्त पानी से होकर जाते समय आए दिन ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं l ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ l गुस्साए ग्रामीणों ने कीचड़ भरे रोड पर खड़े होकर प्रदर्शन किया कर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए l साथ ही चेतावनी दी कि जल्द सड़क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.