घाटशिला, सितम्बर 23 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के डोमजुड़ी गांव के लोग इन दिनों एक बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। यहां की सड़क कीचड़ और गंदे पानी से भरी हुई हैं। जिससे गांव वालों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी सड़क पर से गांव की महिलाएं मंदिर आती हैं, मंदिर के सामने भी जलजमाव व कीचड़भर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी और थोड़ी सी बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है। गांव के लोग बताते हैं कि इस समस्या को लेकर वे कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है और इसके समाधान की गुहार लगाई है ,परंतु अभी तक इस दिशा में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.