मधुबनी, नवम्बर 5 -- राजनगर,एक प्रतिनिधि। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राजनगर में युवा संवाद चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लालू -राबड़ी के सरकार के शासनकाल में बिहार में जंगलराज था। उस समय सूर्य अस्त-बिहार त्रस्त, जनता पस्त और अपराधी मस्त। राजद ने बिहार में तबाही ला दी थी। महिला के साथ खुलेआम अत्याचार होता था, उद्योग लगाने से पहले फिरौती-रंगदारी देनी पड़ती थी। पोलिंग बूथ लूट लिए जाते थे। कट्टे के दम पर सरकार बनती थी। उस समय बिहार को 118 नरसंहार देखना पड़ा था। 2005 में जनता के आशीर्वाद से नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी। फिर बिहार में सुशासन के साथ विकास का दौर शुरू हुआ। 2005 में प्रतिव्यक्ति आय आठ हजार से भी कम थी, आज 68 हजार(आठ गुणा से भी ज्यादा) हो गया है। उस समय मात्र दो इंजीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.