प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या-51) के 1017 पदों के लिए 16 एवं 17 अप्रैल को प्रस्तावित भर्ती परीक्षा में किस अभ्यर्थी को किस शहर में केंद्र आवंटित हुआ इसकी सूचना सोमवार को वेबसाइट https://uphesc51.com/ पर अपलोड कर दी गई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक कराई जाएगी। इसके लिए आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.