रांची, मार्च 19 -- छत्तीसगढ़ एसीबी ने शराब घोटाले में झारखंड के पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे व उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। एसीबी ने इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र भेजा है। वर्तमान में विनय चौबे पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव हैं। रांची के अरगोड़ा निवासी विकास कुमार ने छत्तीसगढ़ के उत्पाद अधिकारियों के साथ-साथ झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एसीबी छत्तीसगढ़ में शिकायत की थी। एसीबी ने प्रारंभिक जांच के बाद इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के बयान पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि छत्तीसगढ़ के शराब माफियाओं के सिंडिकेट ने झारखंड में भी शराब दुकानों में मैनपावर सप्लाई किया। साथ ही ट्रैकिंग और होलोग्राम सिस्टम से जुड़े ठेके भी हासिल किए थे। छत्तीसगढ़ एसीबी ने जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.