नई दिल्ली, जून 18 -- भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इलाज के सिलसिले में अभी लंदन में हैं। वह स्पोर्ट्स हर्निया से पीड़ित हैं और अगले हफ्ते उनका इलाज शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या अगले कुछ हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे और अगस्त तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे। अच्छी बात ये है कि भारत का इस दौरान कोई टी-20 मैच नहीं है। बीसीसीआई की तरफ से सूर्यकुमार यादव के इलाज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने पर 2 महीने तक का वक्त लगेगा। स्पोर्ट्स हर्निया उन खेलों के दौरान होता है जिसमें खिलाड़ी को दिशा में अचानक बदलाव या तेजी से घुमाव की जरूरत होती है। यह पारंपरिक हर्निया से अलग एक अलग तरह की चोट है लेकिन आगे चलकर यह हर्निया का कारण भी बन सकता है। 34 वर्ष के सूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.