लखनऊ, मार्च 25 -- - निजीकरण के लिए सलाहकार के टेंडर में उपयुक्त पाई गई कंपनी को लेकर उठे सवाल लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने निजीकरण के लिए सलाहकार के टेंडर में उपयुक्त पाई गई ग्रांट थॉर्नटन कंपनी पर सवाल खड़े किए हैं। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कंपनी ने सलाहकार के लिए निविदा फॉर्म में जो दस्तावेज लगाए हैं, उसमें आरडीएसएस के तहत एक ठेके का जिक्र किया है। साथ ही यह भी कहा है कि वह ठेका गोपनीय है, लिहाजा उसकी जानकारी साझा नहीं की जा सकती। अवधेश ने कहा कि यह कौन सा गोपनीय काम है, जो कंपनी को पहले दिया गया है। या तो जानकारी साझा की जाए या कंपनी पर विधिक कार्रवाई की जाए। अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पहले तो ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी भी कंपनी को गोपनीय काम सौंपा गया हो। आरडीएसएस के तहत ऐसा कौन सा काम है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.