अररिया, जनवरी 28 -- पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह अंतर्गत ब्राह्मण टोला पलासी पश्चिम पार में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से चार परिवार के चार घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। जबकि ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है। उस वक्त परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। अचानक सुधाकांत मिश्र के घर से पश्चिम आग की चिंगारी उठी और देखते ही देखते चार घर जलकर राख हो गया। आग की ताव व बांस फटने से पता चला तब गृहस्वामी उठे और हल्ला किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पम्प सेट, चांपा कल एवं गड्डे की पानी की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से घनी आबादी को इस भीषण अग्निकांड से बचाया जा सका। अग्निकांड की इस घटना में बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.