हापुड़, जनवरी 30 -- नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने किस्त मांगने के लिए आए तीन युवकों पर बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसने महिलाओं के दी जाने वाली किस्त ली हुई है। उसकी एक किस्त रुकी है। दो दिन पूर्व वह खेत पर काम करने के लिए गई थी। दोपहर के समय किस्त लेने के लिए तीन युवक आए वह घर नहीं थी तो आरोपियों ने उनकी नाबलिक बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। वहीं किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि बेटियों द्वारा जानकारी दिए जाने पर उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...