मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोन का किस्त दे चुकी सरैया इलाके की 107 महिलाओं को फाइनेंस कंपनी के दो एजेंटों के द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने जब इसकी शिकायत कंपनी के मुख्य शाखा सरैया में की तो इसकी जांच कराई गई। अब तक फाइनेंस कंपनियां एजेंटों के खिलाफ मिलने वाली इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेती थी। लेकिन, सकरा कांड के बाद प्रशासनिक सख्ती बढ़ने पर कंपनी ने न केवल इसकी जांच कराई बल्कि, आरोपित दोनों एजेंट के खिलाफ सरैया थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई है। मामले में कंपनी के सरैया शाखा के ब्रांच मैनेजर पटना के दीदारगंज निवासी शशि रंजन कुमार ने दो एजेंटों को नामजद किया है। इसमें पश्चिमी चंपारण के जोगापट्टी इलाके के डीही डबेलवा निवासी बृजेश कुमार यादव और सारण जिले के गोरीगंज थाना के महाराज...