बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त विजया जाधव ने शनिवार को जिला समन्वय समिति की मैराथन बैठक की। लगभग सात घंटे से भी अधिक चली बैठक में विभागवार समीक्षा की गई। विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीआरडीए निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मनरेगा की समीक्षा क्रम में डीसी ने क्रमवार सभी प्रखंडों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस क्रम में लक्ष्य अनुरूप मानव दिवस सृजन को पूरा करने को कहा। रणनीति बनाकर योजनाबद्ध तरीके से शतप्रतिशत मानव दिवस सृजन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पीएम आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना में कनवर्जेंस के तहत मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.