लोहरदगा, अगस्त 29 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के इंटर कालेज, किस्को में गाजर घास-पार्थेनियम- उन्मूलन अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व कृषि विज्ञान केंद्र, लोहरदगा के पंकज कुमार सिंह और अन्य वैज्ञानिकों ने किया। उन्होंने गाजर घास के दुष्प्रभाव और इसके नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यह खरपतवार न केवल कृषि, पर्यावरण और जैव विविधता के लिए खतरा बन चुका है, बल्कि मानव और पशु स्वास्थ्य को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। खेती योग्य जमीन पर इसका कब्जा बढ़ रहा है। झारखंड के कुल 80 लाख हेक्टेयर भूभाग में से 25-28 लाख हेक्टेयर पर पार्थेनियम का कब्जा हो चुका है। कार्यक्रम में कालेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं सहित लगभग 100 लोग मौजूद थे। गाजर घास हटाने के अभियान में सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। समाज को इसके प्रति जागरूक करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.