नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Rabri Devi over Panta NEET Girl Murder: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की हत्या और कथित दरिंदगी मामले में विधान परिषद में उस समय माहौल गर्म हो गया जब विपक्षी सदस्य सरकार पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाने लगे। नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने खुद मोर्चा थाम लिया। सदन के बाहर मीडिया को दिए बयान में पूर्व सीएम और राजद नेता रबड़ी देवी ने कहा कि सरकार के कोई मंत्री या उनका बेटा इसमें शामिल है। उसे बचाने के लिए लीपापोती की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...