जहानाबाद, जुलाई 6 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल गांव में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण करके ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।वर्तमान समय में पुरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से जूझ रही है। विकास अब विनाश का रुप ले चुका है। इस विषम परिस्थिति में हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन का भी खयाल रखा जाये। इसके लिए हम सभी लोग युद्ध स्तर पर पौधरोपण करने के लिए आगे आयें और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लें। जहानाबाद में कई संगठन और बुद्धजीवी लोग भी पौधरोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल है। गायत्री परिवार का संकल्प है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.