बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- किसी भी बीमारी की जानकारी तुरंत पोर्टल पर करें अपलोड सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण । फोटो : सदर अस्पताल पोर्टल : सदर अस्पताल सभागार में शुक्रवार को प्रशिक्षण लेते स्वास्थ्यकर्मी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल बिहारशरीफ में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों को बीमारियों की जानकारी समय पर देने और उन पर नजर रखने को लेकर आईबीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) और आईएचआईपी (इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे किसी इलाके में फैलने वाली बीमारियों की सूचना ऊपर तक पहुंचाई जाती है, ताकि समय रहते इलाज और बचाव का काम हो सके। इस मौके पर एपिडेमियोलॉजिस्ट ( महामारी विशेषज्ञ ) डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इ...