रांची, फरवरी 20 -- खूंटी, संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने की। बैठक में झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण, रांची एवं जिला शिक्षा अधीक्षक, खूंटी द्वारा दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई तथा प्रखंड अंतर्गत सभी मध्यान भोजन संचालित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बीडीओ ज्योति कुमारी सभी विद्यालयों में पंजी अद्यतन रखने तथा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मध्यान भोजन प्रतिदिन निर्धारित मेनू के अनुसार स्वच्छ एवं साफ-सुथरे तरीके से परोसा जाए। स...