सीवान, फरवरी 6 -- नगर परिषद के कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में सरकार ने संविदा पर नियोजित कर्मचारियों की सेवा अभिलेख संधारण करने का आदेश दिया था। इसके तहत कर्मचारियों ने अपना सर्विस बुक बनाकर कार्यालय में जमा कर दिया, लेकिन आज तक नगर परिषद के किसी भी ईओ ने उस सर्विस बुक पर अपना हस्ताक्षर नहीं किया। अंतर वेतन और ईएसआईसी का लाभ भी अब तक नहीं मिला है। ईपीएफ की राशि का उपयोग दूसरे मद में कर दिया गया, जो पूरी तरह गलत है। ऐसे में कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी संघ के नेता अमित कुमार गोड़ ने बताया कि पिछले दो सालों से करीब दो करोड़ रुपये कर्मचारियों का बकाया है। बार बार के पत्राचार के बावजूद नगर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.