बरेली, दिसम्बर 9 -- नवाबगंज। सोमवार को पीलीभीत हाईवे पर राजघाट पुल के पास स्थित आर्य कॉलेज ऑफ फार्मेसी में भाजपा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में असली मतदाता का वोट न रह जाए और फर्जी वोट न बन सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जी जान से अभियान जुट जाने का आह्वान किया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण में जुटने की अपील की। यहां जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, डॉ. एके गंगवार, महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, रवि शंकर गंगवार, जिला महासचिव वीरपाल गंगवार, नत्थूलाल आर्य, भुवनेश गंगवार, डॉ. पूजा गंगवार आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.