नई दिल्ली, जुलाई 13 -- कांवड़ यात्रा से ठीक पहले उत्तराखंड में शुरू किए गए ऑपरेशन कालनेमि के चलते कई बहरूपिए सामने आ रहे हैं। अब तक धामी सरकार ने कुल 134 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन की तारीफ करते हुए परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष और आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि ये ऑपरेशन किसी बाबा और संत के खिलाफ नहीं है बल्कि यह धोखेबाजों और लुटेरों के खिलाफ है। ऋषिकेश में ऑपरेशन कालनेमि के समर्थन में सरकार का धन्यवाद देते हुए चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मैं 'ऑपरेशन कालनेमि' शुरू करने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देता हूं। ऑपरेशन कालनेमि किसी बाबा या संत के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन लोगों के खिलाफ है जो समाज को धोखा दे रहे हैं और लूट रहे हैं। यह ऑपरेशन बहुत महत्वपूर्ण है। सभी को इस ऑपरेशन का समर्थन करना चाहिए। धोखेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.