एटा, मार्च 9 -- होली पर्व और रमजान माह को लेकर थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें स्थानीय समस्याओं को रखा गया साथ ही होली पर भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील प्रशासन ने की। रविवार को हुई पीस कमेटी में एसडीएम विपिन कुमार मोरल, सीओ सुधांशु शेखर के सामने समस्याओं को रखा गया। रमजान महीने में सभी मस्जिद और होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। होली में हुड़दंग करने वाले शराबी एवं स्पीड वाहन चलाने वाले युवकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है। होली आपसी भाईचारें एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो। किसी पर भी जबरदस्ती एक-दूसरे पर रंग न डाला जाए। किसी के भावना के साथ खिलवाड़ न किया जाए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.