पलामू, दिसम्बर 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन के लिए फार्म की बिक्री की जा रही है तो कुछ स्कूलों में नामांकन प्रारंभ तो कुछ स्कूलों ने बच्चों का टेस्ट लेकर परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर अभिभावक बच्चों के दाखिला में लगने वाले कागजातों को व्यवस्थित करने में व्यवस्त हैं। पलामू जिले में 333 बड़े-छोटे मिलाकर निजी स्कूल संचालित हैं। इसमें 14 सीबीसीएसई बोर्ड के स्कूल है,जबकि दो आईसीएसई से संचालित है। अभिभावक अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार बनाने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। वहीं आधार कार्ड बनाने के लिए भी भीड़ लगी है। प्रति दिन 60 से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का आधार बनाने के आधार केंद्र पर जुट रहे हैं। शहर के सेक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों का टेस्ट ले लिया गया है। परंतु अ...