ललितपुर, नवम्बर 15 -- पुलिस ने कस्बे में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरुक करने के लिए संवाद किया। जिसमें महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के साथ टोल फ्री नंबरों से अवगत कराया गया। साथ ही गुड टच, बैड टच और नए कानून के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करें। थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने कस्बा के चौक चौराहों पर महिलाओं, बालिकाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि से अवगत कराया गया। अपराधों और साइबर अपराध से बचने के...