सिमडेगा, फरवरी 7 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर शनिवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिंह का आंवटन किया गया। अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों को उनके संबंधित आरओ के द्वारा चुनाव चिन्ह दिया गया। अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों को आरओ सह आईटीडीए निदेशक सरोज तिर्की ने चुनाव चिन्ह देते हुए आदर्श आचार संहिता की भी जानकारी दी। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल कुमार तिर्की को एअर कंडीस्नर,एड़वीन जॉन बिलुंग को छड़ी,ओलीभर लकड़ा को चूड़ियां,पुष्पा कुल्लु को बैटरी टॉर्च,फुलसुन्दरी देवी को बेंच, मंजु लकड़ा को बिस्कुट, रामविलास बड़ाईक बक्सा और सेराफिनुस कुल्लू को ईंटें चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। इसके अलावा सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 20 वार्डों के लिए कुल 106 प्रत्याशियों को भी आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इ...