मेरठ, अक्टूबर 5 -- मेरठ। सदर श्री बालाजी मंदिर में शनिवार को आयोजित वार्ता में मंदिर के महंत महेंद्र दास महाराज ने कहा कि धर्मांतरण संशोधन कानून को लेकर 11 अक्टूबर को शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा भगवान दिखावे की वस्तु नहीं हैं। विदेशी धन और मिशनरियों से सावधान रहने की अपील की। शनिवार को मीडिया से बातचीत में महंत महेंद्र दास ने कहा भारत की महानता उसकी विविधता में है। इस विविधता को सुरक्षित रखने के लिए धर्म की स्वतंत्रता का महत्व है। हर व्यक्ति को अपनी आस्था में जीने का अधिकार है। जब छल, बल और लालच से धर्मांतरण हुआ है, तब समाज में विभाजन और संघर्ष पैदा हुए हैं। धर्मांतरण कर गांवों, जंगलों और निर्धन बस्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। कई राज्यों ने धर्म स्वातंत्र्य कानून बनाए हैं जो छल बल और प्रलोभन से धर्मांतरण रोकने के लिए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.