सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर, संवाददाता। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर लोगों को जागरुक करने के लिये दो जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रथम कार्यशाला का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया। इस कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दिव्य कीर्ति बाजपेयी, इंजीनियर अखिल सक्सेना एवं इंजीनियर सुधीर कांत वर्मा ने सरकारी शिक्षकों, कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलवी, जिला अधिकारी कार्यालय तथा विकास भवन के कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। वहीं दूसरी कार्यशाला का आयोजन दोपहर दो बजे एनआईसी मीटिंग हॉल में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पराग माहेश्वरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में छात्रों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.