नई दिल्ली, जनवरी 1 -- यूपी के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुई कक्षा नौ की छात्रा की गला रेतकर हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी विनीत ने पूछताछ में बताया कि मृतका से वह प्यार करता है, इन दिनों उसकी प्रेमिका मोबाइल पर किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी थी। इस बात को लेकर उसका छात्रा से विवाद हुआ था। घटना के दिन भी छात्रा मोबइल पर किसी और से बात कर रही थी। विनीत जब पूछा तो वह तरह तरह के बहाने बनाने लगी। तभी विनीत उसकी मोबाइल देखने के लिए मांगा, छात्रा मोबाइल नहीं दी, इस पर उसे गुस्सा आ गया है। आरोपी विनीत ने पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को तीन दिन पहले और घटना के समय भी मोबाइल पर किसी और से बात करते देखा था। जब वह छप्पर में छात्रा के पास पहुंचा और मोबाइल छीनने का प्रयास किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.